Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET केस में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट:CBI को फोन में लीक पेपर मिला, सेंटर पर भी छापेमारी; अब तक 10 गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को CBI की तलाशी के दौरान रघुनाथ के मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद हुआ। CBI के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों को दी थी। CBI ने 15 मई को मोटेगांवकर से उसके घर पर 8 घंटे पूछताछ की थी। मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) नाम का कोचिंग सेंटर है। रविवार को CBI ने RCC के मेन ऑफिस पर छापा मारकर कई डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोचिंग सेंटर का ₹100 करोड़ का टर्नओवर है। CBI को शक है कि सेंटर में NEET कैंडिडेट्स को लीक पेपर के सवाल उपलब्ध कराए गए। साथ ही लातूर के कई डॉक्टरों ने लीक पेपर खरीदा। NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 6 महाराष्ट्र से हैं। अब तक 10 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 17 मई: राहुल का सवाल- PM ने प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में लिखा था- ‘NEET 2024 का पेपर लीक हुआ था, परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। CBI ने जांच बैठाई। एक कमेटी बनी। NEET 2026 का पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी। मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस परीक्षा पे चर्चा पर आप चुप क्यों हैं? बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?’ 17 मई: NTA में IRS अफसर समेत 4 अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 अधिकारियों की नियुक्ति की। IRS अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया। अनुजा बापट और रुचिता विज को भी NTA में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया। दोनों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल या अगले आदेश तक रहेगा। मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रही 3 मई को हुई NEET-UG, 12 मई को रद्द NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और रीएग्जाम का फैसला लिया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… NEET पेपर लीक में NTA अफसर भी शामिल: ब्यूटीशियन से मिला कनेक्शन, CBI के पास सबूत, क्या दोनों सेट लीक हुए NEET पेपर लीक की कड़ियां अब जुड़ने लगी हैं। इस मामले में पहले केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और फिर बॉटनी लेक्चरर मनीषा मांधरे अरेस्ट हुईं। अब NEET एग्जाम कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अफसर के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Iran: मुआवजा तो दूर, फ्रीज संपत्तियां भी नहीं मिलेंगी... ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिका ने रखी 5 कड़ी शर्तें, जंग का अब क्या होगा?
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- उमर खालिद को बेल मिल सकती थी:दिल्ली दंगा मामले के अपने फैसले पर आपत्ति जताई, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment