Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NH-27 पर सड़क पार करते ट्रक चालक की मौत:जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कालपी के आलमपुर बाईपास मोहल्ला निवासी बाबू सिंह (46) पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबू सिंह को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण देर रात लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रामकुमार ने बताया कि बाबू सिंह पेशे से ट्रक चालक थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। इस घटना से उनके पिता कृष्ण कुमार और मां माया देवी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भतीजे की शादी में डांस करते हुए चाचा की मौत:कानपुर में डीजे ट्रॉली पर चढ़कर नाच रहे थे, सिर के बल नीचे गिरे
    Next Article
    मुरादाबाद में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म:जबरन गर्भपात का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment