Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NIT में एक और बीटेक छात्रा के सुसाइड की कोशिश,VIDEO:हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदना चाहा, स्टूडेंट ने बचाया; व्हाट्सएप चैट भी सामने आई

    10 hours ago

    2

    0

    हरियाणा की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां दो दिन पहले सामने आया बीटेक स्टूडेंट दीक्षा दूबे (19) के सुसाइड का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि शुक्रवार की देर रात एक और छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की। इससे पहले छात्रा ने व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा- मेरी जिंदगी को कोई मकसद नहीं है, ये गाइज मैं सुसाइड ही कर लेती हूं। स्टूडेंट्स के मुताबिक, यह छात्रा एनआईटी में साइंस स्ट्रीम से बीटेक कर रही है। वह देर रात हॉस्टल की 5वीं मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगाने की कोशिश की। मगर, ऐन वक्त पर कुछ स्टूडेंट वहां पहुंच गए और छात्रा को बचा लिया। घटना के बाद NIT में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही NIT प्रसासन, DSP हेडक्वार्टर, SHO केयूके और चौकी इंचार्ज 3rd गेट मौके पर पहुंचे और मामले की जाानकारी ली। साथ ही छात्रा को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भती करवाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्टूडेंट छात्रा को रोकने का प्रयास कर रहे है। बता दें कि दो दिन पहले ही बीटेक की छात्रा दीक्षा दूबे (19) ने भी कमरे में बंद होकर सुसाइड कर लिया था। दीक्षा ऑर्टिफिशियल एंड डेटा साइंस स्ट्रीम से बीटेक कर रही थी और बिहार की रहने वाली थी। उसकी मौत को रात भर कॉलेज में हंगामा हुआ था, जिसके बाद एनआईटी प्रशासन ने छुटि्टयां घोषित कर दी है। कैसे किया छात्रा ने सुसाइड की कोशिश, 3 पॉइंट में जानिए… अब दीक्षा दूबे केस के बारे में जानिए… पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट पुलिस को दीक्षा के कमरे से एक रजिस्टर बरामद हुआ। इसमें पुलिस को इंग्लिश में पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में लिखा मिला कि I AM SORRY MUMMY PAPA, I AM NOT WORTH OF ANYTHING, I JUST SPOILED MY SELF, I HATE MY SELF HATE. दूसरे पेज पर सिर्फ सुसाइड लिखा था। पिता कंपनी में ऑपरेटर दीक्षा के पिता शशि कुमार दुबे अलीगढ़ में बीयर बनाने वाली कंपनी में ऑपरेटर है। उसकी मां पूनम देवी हाउसवाइफ है और दोनों छोटे भाई आयुष और दिव्याम स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार को दीक्षा के सुसाइड करने पर यकीन नहीं हो रहा है। परिवार मामले की उच्च जांच करने की मांग कर रहा है। हालांकि परिवार ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया। सुसाइड की वजह साफ नहीं नोट मिलने के बाद भी दीक्षा के सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो पाई। पिता शशि कुमार दूबे के मुताबिक, दीक्षा की घर पर उसकी मां के साथ बात होती रहती थी। घटना से पहले सुबह दीक्षा की उसकी मां के साथ बातचीत हुई थी। बातचीत से लगा नहीं कि दीक्षा सुसाइड करेगी। दीक्षा को परिवार और पढ़ाई को लेकर कोई स्ट्रेस नहीं था। वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमॉर्टम केयूके थाना के SHO विशाल ने बताया कि पुलिस की ओर से हॉस्टल की 2 लड़कियों के सामने सारी कार्रवाई की गई। दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों की ओर से कोई बयान और शिकायत नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। प्रदर्शन के बाद वार्डन बदली गईं दीक्षा सुसाइड केस और स्टूडेंट्स के हंगामे के बाद NIT प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन, डिप्टी वॉर्डन और एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेल्फेयर को बदल दिया। गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन डॉ. वृंदा गोयल की जगह प्रो. ज्योति ओहरी और डिप्टी चीफ वॉर्डन डॉ रितु गर्ग को बनाया गया है। साथ ही स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएट डीन प्रो. वीके वाजपेयी और डॉ. पूनम जिंदल को लगाया गया है। हालांकि NIT में यह बदली आपसी खींचतान को लेकर भी मानी जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें…. कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड के बाद हॉस्टल वार्डन बदलीं:सुसाइड नोट में लिखा- मैंने पैसे-सीट वेस्ट की; छात्रा के पिता बोले- पढ़ने में होशियार थी हरियाणा में NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक की छात्रा दीक्षा सुसाइड केस में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन, डिप्टी वॉर्डन और एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेल्फेयर को बदला गया है। गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन डॉ. वृंदा गोयल की जगह प्रो. ज्योति ओहरी और डिप्टी चीफ वॉर्डन डॉ रितु गर्ग को बनाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनीतिक दोहरापन राष्ट्र और धर्म के लिए हानिकारक:काशी में शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- गोहत्या पर तत्काल प्रतिबंध लगे
    Next Article
    बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता को बताया खतरा:कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला, आंतरिक सुरक्षा पर चिंता जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment