Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    निजामाबाद, पांच अक्टूबर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में सोमवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस थाना परिसर में खुद को आग लगाकर ‘‘आत्महत्या’’ करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के विरोध में भीमगल कस्बे में कुछ स्थानीय निवासियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक मामूली मामला दर्ज करने वाले एक पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो स्थानीय पत्रकारों की कथित धमकियों से परेशान होकर व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने देर रात तक चाय की दुकान खुली रखने के आरोप में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था और पुलिस उपनिरीक्षक ने उसे अदालत में जुर्माना भरने के लिए कहा था।निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कोई गलती नहीं थी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार
    Next Article
    Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment