Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस में नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी:एग्रीमेंट के बाद रुपए लेकर फरार हुई कंपनी, लोगों का नगर कोतवाली में प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी के संचालक विवेक कुमार पर आरोप है कि वह अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए हैं। ठगी के शिकार हुए सैकड़ों लोगों ने विवेक कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ गोंडा की नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उन्हें रूस में अलग-अलग तरह की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके लिए किसी से एक लाख, किसी से डेढ़ लाख तो किसी से 50 हजार रुपये लेकर एग्रीमेंट किए गए थे। हालांकि, इन लोगों को रूस नहीं भेजा गया और अब कंपनी के मालिक अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर चुके हैं। सामने आए एग्रीमेंट में कंपनी ने यह भी लिखा था कि यदि बताई गई सैलरी नहीं मिलती है, कोई दिक्कत होती है, या 22 महीने का वीजा 15 दिन के भीतर रिन्यू नहीं होता है, तो डेढ़ लाख रुपये वापस किए जाएंगे। यह शर्तें भी अब बेमानी साबित हो रही हैं। गोंडा जिले के बरुई गोंदहा निवासी दिलीप कुमार सिंह का एक एग्रीमेंट सामने आया है। इसमें मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी के प्रोपराइटर विवेक कुमार और दिलीप कुमार सिंह के बीच रूस में प्लंबर की नौकरी दिलाने को लेकर समझौता हुआ था, जिसके लिए दिलीप से डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। इसके अलावा, विवेक कुमार और उनके साथियों के लोगों से रूस में नौकरी दिलाने को लेकर बातचीत करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं। स्टांप पर जो एग्रीमेंट हुआ था उसी पर हम लोगों ने विश्वास किया इन लोगों ने कहा था कि अगर कोई दिक्कत होगी तो हम पूरा पैसा वापस करेंगे। वही बहराइच के रहने वाले हैं गौरव रामधनी मिश्रा ने बताया कि हमें गोंडा में उतरौला रोड पर मल्टी इमीग्रेशन काउंसलिंग सेंटर में बुलाया गया था। हमारा यहां पर इंटरव्यू लिया गया हमें यहां पर ऑफर दिया की हम आपको रसिया में मैक्सो सिटी के अंदर भेजेंगे मुझे 95000 भारतीय सैलरी देने का ऑफर दिया गया था। हम लोगों को दिल्ली बुलाया गया वहां पर 5:00 हम लोगों को वीजा और टिकट देने को कहा गया था, लेकिन जब हम लोग फोन किया तो फोन उठाना ही लोगों ने बंद कर दिया। एयरपोर्ट पर हम लोग गए वहां पर हम लोगों को कोई एंट्री नहीं मिली, फिर इसके बाद हम लोग वापस आए तो हम लोगों का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि इन सभी लोगों ने यहां पर आकर किस शिकायती पत्र दिया है सभी लोगों की शिकायती पत्र पर पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है इन्हीं शिकायत पत्रों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में एटीएस ने बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा:फर्जी आधार कार्ड मिला, स्लाटर हाउस में कर रहा था मजदूरी
    Next Article
    मैनपुरी में 2 दिन से युवक लापता:परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment