Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 2 दिन से युवक लापता:परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बजरिया मोहल्ला से आयान अंसारी के लापता होने के मामले में परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है। बुधवार को शफीक अंसारी ने बेटे की तलाश के लिए परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। बेटे की शीघ्र बरामदगी की मांग की। परिजनों के अनुसार, आयान अंसारी 24 फरवरी की सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। हालांकि, वह न तो कार्यस्थल पर पहुंचा और न ही देर शाम तक घर लौटा। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट संख्या 010/26 दर्ज कराई गई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप शफीक अंसारी का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि आयान की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। ऐसे में परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। पिता का कहना है कि उनका बेटा बीमार है और मानसिक रूप से भी परेशान हो सकता है, इसलिए उसकी जल्द तलाश बेहद जरूरी है। परिवार ने प्रशासन से आयान को सुरक्षित बरामद कर घर पहुंचाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस में नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी:एग्रीमेंट के बाद रुपए लेकर फरार हुई कंपनी, लोगों का नगर कोतवाली में प्रदर्शन
    Next Article
    बीएचयू के प्रो. खरवार को प्रतिष्ठित राव फाउंडेशन पुरस्कार:वनस्पति विज्ञान में योगदान के लिए 2025-26 का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment