Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NSG कमांडो की मौत, 3 दोस्तों की हालत गंभीर:हाथरस में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई, गेट-पहिए टूटकर अलग

    17 hours ago

    1

    0

    हाथरस में 32 साल के NSG कमांडो की हादसे में मौत हो गई। उनके 3 दोस्तों की हालत गंभीर है। कमांडो योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा मथुरा से अपने दोस्त के घर हाथरस में गुरुवार को होली खेलने थार से आए थे। आज सुबह अपने गांव लौट रहे थे। थार योगेंद्र ही चला रहे थे। अचानक थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां कमांडो की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गेट और पहिए तक अलग हो गए। एयरबैग खुला, लेकिन कमांडो की जान नहीं बच सकी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे सादाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। दोस्त के घर से होली खेलकर लौट रहे थे मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले कमांडो योगेंद्र सिंह थे। उनके तीन दोस्त विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू भी इसी इलाके के रहने वाले हैं। विष्णु (28) नेवी में हैं। उनकी तैनाती विशाखापत्तनम में है, जबकि सत्यवीर (32) और जितेंद्र (30) मथुरा में ही रहते हैं। परिवार के मुताबिक, होली पर योगेंद्र अपने तीन दोस्तों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ हाथरस में रहने वाले एक दोस्त से मिलने गए थे। गुरुवार को घर पर होली खेलने के बाद वे हाथरस के लिए निकले और वहां दोस्त के घर होली खेली। शुक्रवार सुबह तड़के वे मथुरा लौट रहे थे। सादाबाद थाने के गांव पल्हावत के पास पहुंचे ही थे कि थार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। सादाबाद CHC में डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक इलाज के बाद आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर परिजनों ने कमांडो योगेंद्र सिंह को मिलिट्री हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी तीनों दोस्तों का आगरा में इलाज चल रहा है। राजस्थान में थी कमांडो की पोस्टिंग, 25 दिन पहले छुट्टी पर आए थे योगेंद्र सेना में साल 2010 में भर्ती हुए थे। इस समय राजस्थान के अलवर में उनकी पोस्टिंग थी। परिवार में माता-पिता, पत्नी एकता सिंह, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। योगेंद्र 25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। घरवालों ने बताया कि 31 मार्च 2026 को योगेंद्र की नौकरी के 15 साल पूरे होने थे। इसके बाद वह VRS लेने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। सीओ सादाबाद ने बताया- कोतवाली में अभी तक किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घायलों को उनके परिजन आगरा ले गए थे, जहां से NSG कमांडो के परिजन उन्हें मथुरा ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… फॉर्च्यूनर से 2 लोगों की रौंदने वाले की रंगबाजी:कस्टडी में जेब में हाथ डालकर चला, मंत्री संजय निषाद को बताता है फूफा गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र समेत 2 लोगों को रौंदने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। वह जींस की दोनों जेबों में हाथ डालकर स्टाइल में चल रहा है। आरोपी गोल्डेन साहनी की सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कई रील हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद के गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जा:पिलाना में ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मुरादाबाद में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मारा:गुड़गांव में आईटी कंपनी में काम करता है भाई, होली की छुट्टी पर आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment