Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मारा:गुड़गांव में आईटी कंपनी में काम करता है भाई, होली की छुट्टी पर आया था

    8 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी सगी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना शहर के मझोला थाना इलाके में बुद्धि विहार की है। हत्यारोपी भाई गुड़गांव में किसी आईटी कंपनी में काम करता है। होली पर ही घर आया था। जबकि मृतका हिमशिखा (25 साल) भी गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। घटना मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास गणेश पार्क की है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं है। मां नीलिमा को भी घटना में चाकू लगा है। नीलिमा मुरादाबाद में ही एक बीमा कंपनी में काम करती हैं। उन्हें भी घायल अवस्था में मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी भाई हार्दिक फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि भाई-बहन के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NSG कमांडो की मौत, 3 दोस्तों की हालत गंभीर:हाथरस में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई, गेट-पहिए टूटकर अलग
    Next Article
    गोरखपुर में ट्रेनिंग देंगे चमिंडा वास, वसीम जाफर:प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक होगा विशेष शिविर का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment