Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा के झारसुगुड़ा में Jharsuguda प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

    1 hour from now

    1

    0

    भुवनेश्वर, चार अगस्त ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सोमवार को बड़माल के तुम्बेकेला के पास एक ट्रक को रोका और गत्ते के 197 डिब्बों में बंद कफ सिरप बरामद किए।अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई खेप में 100 मिलीलीटर की 23,640 शीशी थीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप था। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी मोहम्मद अहसान अहमद (38) और पश्चिम बंगाल निवासी रिजवान अंसारी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से ट्रक और 2.44 लाख रुपये भी जब्त किए हैं।झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक जी. रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप पड़ोसी राज्य झारखंड के जगन्नाथपुर से लाई गई थी और इसे अवैध आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत का पता लगाने, अंतरराज्यीय आपूर्ति नेटवर्क की पहचान करने, इसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाने और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jan Gan Man: क्या Gen Z सिर्फ अपनी मनमर्जी चलाना चाहते हैं, इस पीढ़ी को आखिर देश की सरकार से क्या चाहिए?
    Next Article
    Arvind Kejriwal PM आवास के लिए march करते हुए दिल्ली में रोके गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment