Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल:पुलिस वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मारी;

    8 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रेलर और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी गंभीर घायल हैं। उनका इलाज जारी है। हादसा रविवार सुबह 4 बजे झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण घायल पुलिसकर्मी उसी में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला था। घायलों की भी हालत नाजुक पुलिस ने बताया है कि जिनकी मौत हुई है, उनमें सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व (APR) कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक और राजीव भारसागर का नाम है। तीनों का झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झारसुगुड़ा एसपी गुंडाला राघवेंद्र के मुताबिक ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- कार 150kmph की स्पीड में थी दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय हेम शंकर (25) की मौत हो गई। हादसा सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास हुआ। टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम में छात्रा के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:मारपीट कर न्यूड वीडियो बनाई, स्टील की बोतल से सिर फोड़ा; लिव-इन में रहती थी
    Next Article
    पुलिस चौकी के अंदर घुसकर ASI-होमगार्ड जवान की हत्या:पंजाब में PAK बॉर्डर के पास वारदात; कुर्सी-चारपाई पर मिली लाशें, BSF भी जांच करने पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment