Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा में महिला का रेप और मर्डर:पहले प्रेमी ने गलत काम किया और छोड़कर भागा, फिर अनजान शख्स ने रेप के बाद मर्डर किया

    3 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के महिला (23) की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना जगतसिंहपुर जिले की है। महिला के साथ दो बार रेप किया गया। इसके बाद मर्डर हुआ। जगतसिंहपुर एसपी अंकित कुमार वर्मा के मुताबिक 22 फरवरी को युवती सुबह 10 बजे घर से लापता हुई थी। उसके प्रेमी सोमनाथ ओझा ने शादी करने की बात कहकर मंदिर में बुलाया था। सोमनाथ युवती को अपने साथ सुनसान जगह ले गया, वहां उसका रेप किया। बाद में युवती को राहामा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया था। वहां युवती को शुभम कुमार नाम का युवक मिला। वह युवती को मदद करने के बहाने अपने रूम पर ले गया। वहां उसका रेप किया और इमारत की चौथी मंजिल से फेंककर युवती की हत्या कर दी। पुलिस बोली- दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि शुभम झारखंड के धनबाद का रहने वाला है। जब युवती बस स्टैंड पर अकेली थी। तब उसने युवती से बात की। उससे मदद का भरोसा दिया था। सुरक्षित जगह पहुंचाने का भरोसा दिलाया था। युवती का शव 23 फरवरी को मिला था। पुलिस ने बताया कि युवती के भाई ने पहले तिर्तोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 फरवरी को बहन का शव मिलने के बाद उसने 25 फरवरी को पारादीप मॉडल थाने में दुष्कर्म और हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। नवीन पटनायक ने सुरक्षा पर सवाल उठाए वहीं, इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी चीफ नवीन पटनायक ने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- … और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें…. ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले: नोट गिनने की मशीनें लाना पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था ओडिशा विजिलेंस ने 25 फरवरी को कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्ट (माइंस) देबब्रत मोहंती के घर से 4.27 करोड़ रुपए नकद जब्त किए थे। मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि मोहंती कोयला डिपो को बिना रुकावट चलाने और काम आसान करने के बदले रिश्वत ले रहा थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल जंग के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई लौटी:दिल्ली से इजराइल के तेल अवीव जा रहा था विमान; इजराइल एयरस्पेस बंद किया गया
    Next Article
    शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली फिल्म ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक वायरल, वीडियो में दिखा जबरदस्त रोमांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment