Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनक्रिया ड्राई वाल्व से 4 मरीजों का सफल ऑपरेशन:देश की पहली TAVI वर्कशॉप में अमेरिका-वेनेजुएला के डॉक्टरों ने बिना ओपन-हार्ट सर्जरी बदला वाल्व

    15 hours ago

    1

    0

    हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) ने दिल के मरीजों के इलाज में एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान में भारत की पहली विशेष TAVI (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें 'ऑनक्रिया ड्राई बायोलॉजिकल वाल्व' (Oncrea Dry Biological Valve) तकनीक का इस्तेमाल कर 4 गंभीर मरीजों में नया वाल्व सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। इसमें अमेरिका और वेनेजुएला के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ कार्डियोलॉजी की टीम ने मिलकर ऑपरेशन किए। बिना ओपन-हार्ट सर्जरी के बदला गया वाल्व गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस से जूझ रहे मरीजों के लिए यह तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है। कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एस.के. सिन्हा ने बताया कि इस प्रक्रिया में बिना किसी बड़ी चीर-फाड़ या ओपन-हार्ट सर्जरी के कैथेटर (तार/नली) के जरिए नया वाल्व बिठाया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द होता है, अस्पताल में ज्यादा दिन रुकना नहीं पड़ता और रिकवरी बहुत तेजी से होती है। अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों की टीम ने साझा की तकनीक इस ऐतिहासिक वर्कशॉप में वेनेजुएला के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. कार्लोस, अमेरिका से डॉ. क्रिस और डॉ. तारा की टीम कानपुर पहुंची। भारतीय टीम की ओर से निदेशक डॉ. राकेश वर्मा व डॉ. यू. पांडेय के मार्गदर्शन में डॉ. एस.के. सिन्हा, डॉ. एमएम रजी, डॉ. मुकेश, डॉ. एके शर्मा, डॉ. मोहित, डॉ. हिमांशु और डॉ. पी. शुक्ला शामिल रहे। सभी मरीजों का सीटी स्कैन आधारित विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद वाल्व की सटीक पोजीशनिंग की गई। युवा मरीजों के लिए क्यों खास है नया ड्राई वाल्व? डॉक्टरों के अनुसार, पहले TAVI तकनीक का इस्तेमाल केवल अधिक उम्र या हाई-रिस्क मरीजों के लिए किया जाता था। लेकिन अब कम उम्र के मरीजों में भी इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। 'केवल तत्काल सफलता नहीं, मरीज की पूरी लाइफ-जर्नी पर ध्यान' संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा और वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. सिन्हा ने कहा कि यह सिर्फ 4 मरीजों के सफल ऑपरेशन की बात नहीं है, बल्कि भारत में नई पीढ़ी की वाल्व तकनीक की शुरुआत है। हमारा मकसद सिर्फ आज का ऑपरेशन सफल बनाना नहीं, बल्कि मरीज को ऐसा वाल्व देना है जो उसकी पूरी जीवन-यात्रा में safe और टिकाऊ बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बारिश से 2 जगह हुए बड़े गड्ढे, VIDEO:विधानसभा के सामने सीवर लीकेज से बना गड्ढा, शंकरपुरी में बीचोंबीच सड़क धंसी
    Next Article
    लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 9 नए मरीज मिले:कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 43 पहुंचा, बुखार-जुकाम-खांसी होने पर RT-PCR कराएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment