Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया का विरोध, वेंडरों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन:दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडरों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन,

    22 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में प्रस्तावित ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर दस्तावेज लेखक, बैनामा लेखक और स्टाम्प वेंडरों में चिंता बढ़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार को उप निबंधक कार्यालय सदर तहसील से जुड़े दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडरों ने ताला बंद हड़ताल कर करते हुए अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर चले गए है। सैकड़ों वेंडरों ने प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सीतापुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ऑनलाइन प्रक्रिया लागू करने से पहले उनके हितों पर विचार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे वेंडरों ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय सदर तहसील में कार्यरत बैनामा लेखक, दस्तावेज नवीनवीस और स्टाम्प वेंडर वर्षों से रजिस्ट्री संबंधी कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि वे प्रतिदिन अपने श्रम और अनुभव के आधार पर सीमित आय अर्जित कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। प्रदर्शकारियों ने बताया कि उन्हें विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए जानकारी मिली है कि रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकांश अंतरण संबंधी कार्यों को पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया से संचालित किए जाने की तैयारी की जा रही है। दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का कहना है कि यदि बैनामा और रजिस्ट्री से जुड़े कार्य पूर्ण रूप से ऑनलाइन हो गए तो उनका रोजगार प्रभावित होगा और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शकारियों ने कहा कि इस व्यवस्था से केवल दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े अन्य लोगों की आजीविका भी प्रभावित होगी। उन्होंने आशंका जताई कि रोजगार समाप्त होने की स्थिति में कई परिवारों के सामने भुखमरी जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रदर्शकारियों ने प्रशासन से मांग की कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने से पहले उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर मौजूद रहे तथा उन्होंने प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह ने जनसुनवाई की:फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
    Next Article
    मथुरा में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव:परिजनों ने लगाया पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment