Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन ठगी केंद्रों पर काम कराने के लिए लोगों की तस्करी कर रहे आपराधिक नेटवर्क: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

    10 hours ago

    1

    0

    जिनेवा, 28 जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आपराधिक नेटवर्क ऑनलाइन ठगी केंद्रों पर काम कराने के लिए पढ़े-लिखे अंग्रेजी बोलने वालों समेत हजारों लोगों की तस्करी कर रहे हैं तथा ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) का कहना है कि ज्यादातर सोशल मीडिया के जरिये ऐसे लोगों को अक्सर विदेश में नौकरी का झांसा देकर फंसाया जाता है, उसके बाद उन्हें कैद कर लिया जाता है, उनके पहचान पत्र जब्त कर लिये जाते हैं तथा हिंसा, धमकियों और ‘कर्ज़ के बोझ’ के जरिये उन्हें ऑनलाइन ठगी करने के लिए मजबूर किया जाता है। आईओएम महानिदेशक एमी पोप ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे सामने ऐसे बहुत सारे मामले आ रहे हैं।हम देख रहे हैं कि 80 से ज़्यादा अलग-अलग देशों के लोगों की तस्करी करके ठगी के इस धंधे में फंसाया जा रहा है।’’ पोप ने कहा, ‘‘वे ऐसे लोगों को भर्ती कर रहे हैं जो अक्सर बहुत अच्छी अंग्रेज़ी बोलते हैं, जिनके पास स्नातक की डिग्री होती है या वे कुछ हद तक पढ़े-लिखे होते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ये मामले ‘‘खासकर पूरे एशिया में सामने आ रहे हैं।’’ प्रवासन एजेंसी ने संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में नुकसान 114 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया और इस क्षेत्र में मौजूद ‘ठगी के इन परिसरों’ में तस्करी करके लाए गए लाखों मज़दूर हो सकते हैं। आईआएम ने बताया कि उसने 2022 एवं 2025 के बीच जबरदस्ती अपराध में धकेल दिये गये ऐसे 3,500 से ज़्यादा पीड़ितों की मदद की है, जो लगभग 40 देशों से संबद्ध थे। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, इथियोपिया, केन्या और बांग्लादेश के लोग सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात
    Next Article
    विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की व्यापक चर्चा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment