Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन व्यापार से नुकसान, सांसद से मिले व्यापारी:शाहजहांपुर में आवास पर आए फरियादियों की भी सांसद ने सुनी समस्याएं

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद अरुण सागर से मुलाकात की। उन्होंने सांसद को एक ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण स्थानीय बाजारों को हो रहे नुकसान और लाखों परिवारों की आजीविका पर पड़ रहे प्रभाव से अवगत कराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे और मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसमें Competition Act 2002 की धारा 3 एवं 4 का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भारी छूट, चयनात्मक विक्रेताओं को प्राथमिकता और एल्गोरिथम आधारित मूल्य निर्धारण के माध्यम से बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस विषय पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो देश का पारंपरिक व्यापार, स्वरोजगार और सामाजिक संतुलन गंभीर संकट में आ जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि छोटे व्यापारी समाज की रोजगार व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, और उनकी स्थिति केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक असंतुलन भी पैदा कर रही है। व्यापार मंडल ने सांसद से मांग की कि छोटे पारंपरिक व्यापारियों के संरक्षण के लिए पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना और आग, त्रासदी जैसी आपदाओं पर राहत राशि की व्यवस्था की जाए। सांसद अरुण सागर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे और उन पर विचार करने का प्रयास करेंगे। सांसद ने आवास पर आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबन्धित अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:रात में घर से निकला था, वापस नहीं लौटा; परिवार ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article
    फिरोजाबाद शादी में डांस को लेकर हंगामा, VIDEO:घराती-बराती भिड़े, महिलाओं से अभद्रता, कुर्सियां तोड़ीं, सब्जियां फेंकीं; 2 घंटे चला उपद्रव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment