Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा:हेड को इवांस ने बोल्ड किया, जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया, स्टोयनिस चोटिल

    12 hours ago

    1

    0

    जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच 170 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के दौरान चोट की चिंता भी सामने आई। मार्कस स्टोयनिस गेंद रोकने की कोशिश में हाथ पर चोट लगने के बाद बीच मैच में मैदान से बाहर चले गए। देखना होगा स्टोयनिस बैटिंग करने के लिए आते हैं या नहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण नहीं खेल रहे है। वे पिछला मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड कप्तानी कर रहे हैं। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा। जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूवी रिव्यू-ओ रोमियो:प्यार, सस्पेंस और एक्शन का संगम, विशाल भारद्वाज की सधी कहानी में चमके शाहिद कपूर
    Next Article
    IND A Women vs UAE Live Cricket Score: भारतीय महिला टीम को लगा तीसरा झटका, दिनेश वृंदा भी लौटी पवेलियन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment