Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर:लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा; निसंका ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया

    22 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं। पल्लेकेले स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप टॉस हारकर बैटिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 बॉल पर 104 रन जोड़े। दोनों ने फिफ्टी लगाई। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोस इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केसीए ग्रीन ने 117 रन से मैच जीता:सिम्मी थापा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, लिए 4 विकेट
    Next Article
    T20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में धड़ाधड़ बन रहे हैं 200+ रन, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment