Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो में सवारी भरने को लेकर विवाद:युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में ऑटो में सवारी भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिव मंगल सिंह ने बताया एक युवक ने सोमवार को सूचना दी उसके भाई राकेश कुमार धानुक का ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने राकेश पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। मामले में केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को दोपहर करीब 1:30 बजे छत्ता वाला पुल केकेसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राती निगोहां निवासी सुशील कुमार (30) पुत्र श्री राम निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में स्कूलों की टाइमिंग बदली:8वीं तक स्कूलों और मदरसों में दोपहर 12.30 बजे होगी छुट्‌टी
    Next Article
    बरेली में भीषण गर्मी और लू का तांडव:हीट बेव की वजह से डीएम ने बदला स्कूलों का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment