Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में स्कूलों की टाइमिंग बदली:8वीं तक स्कूलों और मदरसों में दोपहर 12.30 बजे होगी छुट्‌टी

    1 hour ago

    2

    0

    प्रदेश में हीट वेव और लू के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की 8वीं तक और मदरसों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों की टाइमिंग सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे कर दिया गया है। मदरसों में इसी टाइमिंग पर छुट्टी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को ये आदेश जारी किया। प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तत्काल ये आदेश लागू कराने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि ये बदलाव प्रदेश में हीट वेव को देखते हुए किए गए हैं। प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से संचालित होंगे। विद्यालय में प्रार्थना और योगाभ्यास सुबह 7.40 तक पूरे करना होगा। 10 बजे से 10.15 बजे तक का समय भोजन अवकाश के लिए होगा। दोपहर 12.30 बजे बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। हालांकि सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक सहित अन्य कर्मचारी विद्यालय में दोपहर 1.30 बजे तक मौजूद रहकर शैक्षणिक व प्रशासकीय कार्य पूर्ण करेंगे। सरकारी स्कूलों की नई टाइमिंग: निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंध समिति को स्कूलों की टाइमिंग पर स्वयं से निर्णय लेने की छूट दी है। आदेश से सभी मंडलायुक्तों और डीएम को भी अवगत कराया गया है। मदरसों की भी टाइमिंग में बदलाव उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने भी टाइमिंग बदलने का आदेश जारी किया है। परिषद के रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने प्रदेश के सभी मदरसा प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए मदरसों की समय-सारणी तुरंत बदल दी जाए। नई समय-सारणी: यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले आदेश तक लागू रहेगा।अंजना सिरोही ने सभी मदरसों से अपील की है कि इस दौरान बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रातःकालीन प्रार्थना, पढ़ाई और अन्य गतिविधियां नई समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जांच पर सवाल:पावर कॉरपोरेशन करा रहा लेसा के लैब में जांच, वहां सुविधा ही नहीं
    Next Article
    ऑटो में सवारी भरने को लेकर विवाद:युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment