Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलिंपियन सुमित-सोनिका की 14 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी:हॉकी टूर्नामेंट में मिले, 4 साल दिल में दबाए रखी बात, वर्ल्ड कप जीत के बाद किया प्रपोज

    5 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका ऋषिकेश में शादी कर चुके हैं। दोनों 14 साल से एक दूसरे को जानते हैं। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में सोनिका ने बताया कि हम दोनों की लव स्टोरी साल 2012 में उस वक्त शुरू हुई, जब पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट साथ खेला। खेल के मैदान में शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता एकदूसरे के जीवन साथी बनने तक पहुंच गया। 2016 में सुमित ने सोनिका को फोन कर प्रपोज किया। इसके बाद दोनों अपने करियर पर ध्यान देते रहे। बातचीत, खेल, साझा संघर्षों और पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने इस रिश्ते को 5 फरवरी को सात फेरों के बंधन में बांध दिया। अब सिलसिलेवार सुमित-सोनिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए…. 2012 में दोनों की पहली मुलाकात सोनिका ने बताया कि सुमित मुझे 2012 से जानते हैं। हम दोनों पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर टूर्नामेंट के दौरान मिले थे। उस समय मैं लेफ्ट आउट खेलती थीं। सुमित मेरे खेल से काफी प्रभावित थे। वे अक्सर कहते थे कि सोनिका के खेल में पूर्व भारतीय कप्तान ममता खरब की झलक दिखाई देती है। सुमित मुझसे दो बैच सीनियर थे और शुरुआत में उनके खेल से ही आकर्षित हुए थे। 2014 में भोपाल कैंप से बढ़ी बातचीत सोनिका ने बताया कि साल 2014 में सुमित सीनियर प्लेयर कैंप के लिए भोपाल गए थे, वहीं मेरा चयन जूनियर इंडिया कैंप में हुआ। हरियाणा से होने के कारण दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था और खिलाड़ी आपस में अनुभव साझा करते थे। मेरा यह पहला कैंप था, जबकि सुमित पहले से कैंप का अनुभव रखते थे। सीनियर खिलाड़ी के रूप में सुमित ने मुझे फिटनेस टेस्ट, प्रैक्टिस पैटर्न और मानसिक तैयारी से जुड़ी कई जरूरी बातें समझाईं। यहीं से बातचीत और दोस्ती मजबूत होती गई। 2014 में सुमित के गेम से प्रभावित हुईं सोनिका ने बताया कि 2014 में जब सुमित जूनियर इंडिया टीम के साथ मलेशिया खेलने गए, तो मैंने उनके मैच देखे और उनके खेल से प्रभावित हुईं। उसी दौरान मैं भी जूनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड गईं, जो मेरे करियर का पहला इंटरनेशनल मैच था। मैंने इंडिया टीम में सुमित से पहले डेब्यू किया था, लेकिन करियर में सुमित ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। सुमित ने कभी हार नहीं मानी सोनिका ने बताया कि हम दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था। मेरी बचपन की दोस्त हरमन भी उसी सर्कल का हिस्सा थी। बातचीत, खेल और साझा संघर्षों ने दोनों के बीच खास बॉन्डिंग बना दी। सुमित का पॉजिटिव एटीट्यूड, संघर्ष और परिवार के प्रति जिम्मेदारी मुझे बेहद पसंद आई। सुमित ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखी। यही बात उन्हें खास बनाती है। 2016-17 में वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रपोज किया उन्होंने बताया कि साल 2016-17 में जूनियर वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुमित को लगा कि अब वे जीवन में कुछ बनने की राह पर हैं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार मुझे फोन कर अपने दिल की बात कही और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह पहला औपचारिक इजहार था। 2021 में पिता को सुमित के बारे में बताया सोनिका ने बताया कि 2021 में जब सुमित ने ओलिंपिक खेला, तब मैंने पहली बार अपने पिता को उनके बारे में बताया। पिता ने पहले करियर पर फोकस करने की सलाह दी, लेकिन शादी के लिए सहमति भी दे दी। परिवार सुमित को उनके खेल के कारण पहले से जानता था। जब औपचारिक चर्चा हुई तो परिवार खुश था। व्यस्त शेड्यूल के बीच टली शादी सोनिका बताती हैं कि 2021 से 2023 तक दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और प्रो लीग में व्यस्त रहे, इसी कारण शादी की योजना टलती रही। 2021 में सुमित की मां के निधन के बाद मैंने उनके नाम का टैटू बनवाया। दोनों को पहाड़ और प्रकृति बेहद पसंद हैं, इसलिए शादी के लिए ऋषिकेश चुना गया। प्रो लीग खत्म होने के बाद समय कम था, इसलिए सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया। दोस्त से शादी करने का वादा निभाया उन्होंने बताया कि मेरी बचपन की दोस्त सिरसा की रहने वाली हरमन की शादी भी इसी महीने है। वह कनाडा में रहती है। हरमन और मैंने प्लान बनाया था कि एक साथ ही शादी करेंगे। पहले सुमित और मैंने नवंबर 2025 में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोस्त की खुशी को ध्यान में रखते हुए तारीख फरवरी में तय की गई। अगर हरियाणा में शादी होती तो मेहमानों की सूची हजारों तक पहुंच जाती। आगे चलकर दोनों ग्रैंड रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं। सुमित और सोनिका के अचीवमेंट़्स के बारे में जानिए…. --------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका टांडी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। परिवारों की आपसी सहमति से दोनों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्राधिकरण का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:NTC और पब्लिक हेल्थ की सर्किल सीनियर मैनेजर को दी जिम्मेदारी, जीएम स्तर पर होगी जवाबदेही
    Next Article
    CBSE बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा आज से, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ध्यान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment