Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना:बोले- उनके सरकार बनाने के सपने को घाट तक पहुंचा देंगे, वहीं दफन हो जाएंगे

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलिया के सुखपुरा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा सरकार बनाने का जो सपना देख रही है, उसे हम पांच लोग मिलकर घाट तक पहुंचा देंगे। राजभर ने कहा, “हम पांचों लोग मिलकर चार लोग कंधा लगा देंगे और एक आदमी पीछे हांडी सुलगा लेगा गोहड़ी। हम लोग उनके सपने को घाट तक पहुंचा देंगे, वहीं दफन हो जाएंगे।” जहूराबाद सीट छोड़कर आजमगढ़ जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आजमगढ़ की दसों सीटों पर एनडीए को जिताने के प्रयास में लगे हैं। राजभर ने सपा के इस दावे को खारिज किया कि आजमगढ़ उनका गढ़ है। उन्होंने कहा कि यहां सभी जातियों के लोग रहते हैं, सिर्फ यादव नहीं। उन्होंने ब्राह्मण, राजपूत, यादव, पटेल, नाई, गोंड़, पाल, प्रजापति, लोहार, निषाद, केवट, मल्लाह, चौहान, कुशवाहा सहित विभिन्न समाजों का उल्लेख किया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया। अपनी पुरानी जहूराबाद सीट से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने पुष्टि की, “तब क्या करेंगे, जहूराबाद से ही चुनाव लड़ूंगा।” बिहार के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि यह फैसला दिल्ली से सभी दलों के लोग बैठकर तय करेंगे, चाहे वह बीजेपी का हो या जदयू का। 2027 में मऊ से अब्बास अंसारी के सुभासपा प्रत्याशी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर जैसा होगा, वैसा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब्बास अंसारी सिटिंग विधायक हैं, नेता सपा के हैं और सिंबल सुभासपा का है, लेकिन अब गठबंधन नहीं है क्योंकि सुभासपा एनडीए गठबंधन में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जॉर्जिया में एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी:ठगों ने ओरिजिनल दस्तावेज भी मंगाया, पुलिस ने दर्ज किया FIR
    Next Article
    कटका क्लब ने गौरैया संरक्षण के लिए जलपात्र, घोंसले लगाए:सुल्तानपुर में 'गौरैया आओ मेरे देश' अभियान के तहत पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment