Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में ADM ने काटा धान:फसल की नमी चेक की, किसानों से सरकारी केंद्रों पर बेचने की अपील

    5 hours ago

    2

    0

    औरैया जिले के राजस्व ग्राम जमौली में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। निर्धारित क्षेत्रफल से 28.19 किलोग्राम धान की पैदावार मिली। इससे जिले में धान की औसत उत्पादकता का आकलन किया जा रहा है। अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल खराब होने पर किसानों को नियमानुसार बीमा क्षतिपूर्ति दी जाती है। इसके लिए क्रॉप कटिंग के आंकड़ों से खेतों में फसल की वास्तविक उपज और संबंधित इलाके की उत्पादकता का पता लगाया जाता है। क्रॉप कटिंग के दौरान उन्होंने किसानों से धान की पैदावार, खेती की स्थिति और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने किसानों से अपनी उपज क्षेत्र के तय सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने की अपील की, ताकि उन्हें उचित मूल्य और सरकारी खरीद व्यवस्था का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और खेतों की मिट्टी की उर्वरता पर असर पड़ता है। फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने से पर्यावरण और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता:संगम राजभर ने 100 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान, लोगों ने बधाई
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडों और सरियों से हमला; घर में घुसकर परिवार को पीटा; महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment