Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडों और सरियों से हमला; घर में घुसकर परिवार को पीटा; महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने सत्यवीर सिंह के परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के दो वीडियो गुरुवार रात करीब 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़ित सत्यवीर सिंह के मुताबिक, एक दिन पहले नाली निर्माण के दौरान पानी रोके जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि अगले दिन उनका परिवार का सदस्य सागर दौड़ लगाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहली घटना के कुछ देर बाद अजय कुमार, बिट्टू, जयपाल, अक्षय कुमार और मोहित समेत अन्य लोग लाठी-डंडे और सरिये लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। हमले में प्रशांत कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हरवीर सिंह, सागर और संजो को भी चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जिस पर टांके लगाने पड़े। वहीं, कमर में चोट और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। पांच नामजद समेत आधा दर्जन के खिलाफ केस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। सत्यवीर सिंह की तहरीर पर नई मंडी पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में ADM ने काटा धान:फसल की नमी चेक की, किसानों से सरकारी केंद्रों पर बेचने की अपील
    Next Article
    ‘सूर्य-सारथी-सम्मान' से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोजेन ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment