Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में अंतर्जनपदीय चार चोर गिरफ्तार:चोरी का माल भी बरामद, आरोपियों पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं

    2 hours ago

    1

    0

    थाना दिबियापुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से कुल तीन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ नगर के पर्यवेक्षण में चलाया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे ककोर स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को ग्राम ककुरिया रोड के कच्चे मार्ग से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी 3 फरवरी को थाना दिबियापुर में दर्ज एक चोरी के मामले के खुलासे से संबंधित है। वादी विकास बाबू निवासी ककोर बुजुर्ग ने बाल विकास ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में हुई चोरी की सूचना दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले रेकी करते थे और फिर सुनसान स्थानों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद कुछ सामान बेच देते थे और बाकी को जंगल में छिपा देते थे। चोरी से मिले पैसों से उन्होंने एक पुराना ऑटो भी खरीदा था, जिसका इस्तेमाल चोरी का माल ढोने में किया जाता था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुशील कुमार उर्फ सुआ, फैजल खान, अमित कुमार उर्फ सोनू और राजकुमार शामिल हैं। सुशील के पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है। बरामद किए गए सामान में 3,145 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एक ऑटो रिक्शा, गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी, स्पीकर, बैटरी, गैस चूल्हा, खाद्य सामग्री, साबुन और तेल सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक समित चौधरी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार और उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ट्रैफिक प्लान फेल, रेंग रहे वाहन:एबूंलेंस भी जाम में फंस रहीं, 2 मिनट के रास्ते में लग रहे 15 मिनट, शहर का विकास कार्य बन रहा कारण
    Next Article
    अमरोहा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी:कौशल महोत्सव में लिया हिस्सा, बोले- बजट में रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment