Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में डीएम ने कराई गेहूं की क्रॉप कटिंग:किसान के खेत में 23 किलो प्रति मानक पैदावार दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    औरैया में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गेहूं की फसल का उत्पादन जानने के लिए क्रॉप कटिंग कराई। तहसील औरैया के ग्राम ककोर बुजुर्ग में किसान सिद्धार्थ त्रिपाठी के खेत में की गई इस कटिंग में त्रिभुजाकार मानक के अनुसार 23 किलोग्राम गेहूं की पैदावार दर्ज की गई। यह क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसके आंकड़े फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने में सहायक होते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से अपने नजदीकी सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की अपील की, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित कई किसान उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व हिंदू परिषद ने अवैध धर्मांतरण पर किया प्रदर्शन:राष्ट्रव्यापी सख्त कानून बनाने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मथुरा जंक्शन पर युवक का शव मिला:यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी, शिनाख्त नहीं हो सकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment