Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में ग्रामीण महिलाओं बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा:5 दिवसीय कार्यक्रम शुरू, 12 गांवों की 35 महिलाओं ने लिया भाग

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में ग्रामीण महिला किसानों को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बकरी पालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका आयोजन अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा विकासखंड औरैया में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में 12 गांवों से कुल 35 लीडर महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें बकरी पालन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने बताया कि तकनीकी मार्गदर्शन, बाजार से जुड़ाव और शुरुआती सहयोग मिलने पर वे बड़े पैमाने पर बकरी पालन करके अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं। प्रशिक्षक लाखन सिंह ने महिलाओं को बकरी की विभिन्न नस्लों, उनके पालन-पोषण, संतुलित आहार, आवास व्यवस्था, बच्चों की देखभाल, तथा रोगों की पहचान और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं कम लागत में बकरी पालन शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। लाखन सिंह ने यह भी बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बकरी को 'गरीबों की गाय' कहा था। बकरी को 'प्राकृतिक फ्रिज' भी माना जाता है, क्योंकि इसका दूध ताजा और पौष्टिक होता है। परियोजना समन्वयक शिप्रा मिश्रा ने कहा, "ग्रामीण महिलाओं के लिए बकरी पालन आजीविका का एक सरल और प्रभावी माध्यम है। यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले, तो वे कम संसाधनों में भी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।" कार्यक्रम में कमला, शीला, ममता, बादामश्री, गीता, सुमन, पुष्पा, उषा, रानी, नीलम, बीना देवी, पार्वती, आरती, मीरा, शिवकुमारी, चमेली और सुशील सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिता ने की थी बेटी की हत्या:पकड़े जाने पर बोला- मोबाइल से बात करती थी इसलिए हंसिया से मार डाला
    Next Article
    महराजगंज में हर्ष फायरिंग का वीडियो:घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा में घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment