Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पिता ने की थी बेटी की हत्या:पकड़े जाने पर बोला- मोबाइल से बात करती थी इसलिए हंसिया से मार डाला

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की 23 साल की नेहा भारती हंसिया पर गिरी नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पिता कमलेश ने ही हंसिया से वार किया था। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी। पिता कमलेश भारती ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी। शनिवार को नेहा की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जिस हंसिया से नेहा की गर्दन कटी थी, उसे भी परिजनों ने छिपा दिया था। इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो पिता ने अपना जुर्म कबूल किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था। शुक्रवार को भी उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया। मेरी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दी। शुक्रवार को पुलिस को मिली थी झूठी सूचना गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर करीब एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद मौत हो गई। इस सूचना पर पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां परिजनों से पूछताछ की गई। युवती की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि बेटी हंसिया पर गिर गई। जिससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट आ गई। खून बहता देखकर उसे भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिपराइच पुलिस भी मामला संदिग्ध मानकर युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मां ने दी पिपराइच पुलिस को झूठी तहरीर पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव के कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हंसिये से गर्दन कट गई। गर्दन आगे की तरफ कटी थी। आनन-फानन में कमलेश अपनी पत्नी मनोरमा के साथ घायल बेटी को लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंचे। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे नेहा की मौत हो गई। नेहा की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि सुबह बेटी मेरे साथ खेत की तरफ गई थी। वहां से सुबह करीब 11 बजे घर लौटकर आए। तभी घर पर नेहा फिसलकर गिर गई। इस दौरान जमीन पर रखे हंसिया से उसके गर्दन कट गई। गर्दन से तेज धार में खून निकलने लगा। बेटी की गर्दन में तौलिया लपेटकर उसे सीएचसी लेकर गए। कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं। गांव में हत्या की होती रही चर्चा इस घटना के बाद नेहा की हत्या के चर्चा होती रही। दबी जबान हर कोई यही कह रहा था कि पिता ने ही हंसिया से मारा है। लेकिन परिजन कुछ और ही कहानी सुना रहे थे। इस संबध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अभिभावक ने शिक्षामित्र से की अभद्रता:बेटी को पीटने से रोकने पर स्कूल में गाली-गलौज, शिकायत दर्ज
    Next Article
    औरैया में ग्रामीण महिलाओं बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा:5 दिवसीय कार्यक्रम शुरू, 12 गांवों की 35 महिलाओं ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment