Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव:परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    औरैया के ग्राम कीरतपुर में रविवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। किशोर शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार से लापता था सुमित, फोन पर नहीं हुई बात परिजनों के अनुसार, सुमित शनिवार दोपहर को गांव के ही एक लड़के के साथ गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। सुमित के मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, घंटी तो जा रही थी लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रविवार सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची। शव उतारने को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने की कोशिश की, तो परिजनों ने विरोध किया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए उस युवक पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिसके साथ सुमित आखिरी बार देखा गया था। काफी देर तक मौके पर हंगामा और पुलिस के साथ बहस होती रही। अंत में कोतवाल द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए और शव को नीचे उतारने दिया गया। ठठिया के रहने वाले हैं जगदीश मृतक के पिता जगदीश चंद्र मूल रूप से ठठिया क्षेत्र के गांव कोलेपुर्वा के निवासी हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से वे अपने परिवार के साथ कीरतपुर में अपनी रिश्तेदारी में रह रहे हैं। सुमित पांच भाइयों (राजीव, प्रमोद, सुबोध, सुमित और अंशू) में चौथे नंबर का था, परिवार में माता, पिता, भाइयों के अलावा दो भाभियों ज्योति और सोनी हैं एवं दो बहनों है जिनकी शादी हो चुकी है। सुमित की मौत से मां कल्पना देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस का बयान मुकेश बाबू चौहान, कोतवाल, बिधूना ने बताया कि "शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कुछ संदेह जाहिर किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजपुर से सतीश महाना या फिर करन महाना:सपा से फतेह बहादुर, कांग्रेस से संदीप शुक्ला या कनिष्क होंगे पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे
    Next Article
    Adivi Sesh: जब पहले प्यार की खातिर सीमा पार कर कनाडा चले गए थे अदिवि शेष, जेब थी खाली, सुनाया रोमांचक किस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment