Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक 30 साल की महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गोरेलाल की पत्नी लक्ष्मी के रूप में हुई है। उनके पति गोरेलाल आरा मशीन पर काम करते हैं। सोमवार सुबह लगभग 6 बजे वे रोज की तरह बकरियों को बांधने के लिए घर से बाहर गए थे। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने लक्ष्मी को घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ देखा। गोरेलाल ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी और गोरेलाल की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। करीब 5 साल पहले उन्होंने अपने भाई की पुत्री को गोद लिया था, जो उनके साथ ही रहती थी। घटना के संबंध में ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर एक बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एआई रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है:देवरिया में एआई वर्कशॉप का आयोजन, पॉकेट टीचर की तरह काम बताया
    Next Article
    ADG अमिताभ यश के पिता रामयश सिंह का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस, बिहार के डीआईजी रहे; CM योगी देंगे श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment