Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है:देवरिया में एआई वर्कशॉप का आयोजन, पॉकेट टीचर की तरह काम बताया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल ने सोमवार को बरपार स्थित बरगद सभागार में एआई स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर, देवरिया खास के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, इसकी संभावनाओं और इससे उत्पन्न होने वाले नए रोजगार के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यशाला में विशेषज्ञ ओम आशीष मिश्रा ने छात्रों को एआई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई की शुरुआत में रोजगार कम होने की आशंका थी, लेकिन अब यह नए अवसर पैदा कर रहा है। मिश्रा ने युवाओं को सलाह दी कि वे समय रहते एआई को समझें और अपने कौशल को इसके अनुरूप विकसित करें, ताकि भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। ओम आशीष मिश्रा ने छात्रों को बताया कि एआई उनके लिए 'पॉकेट टीचर' की तरह कार्य कर सकता है। स्कूल के बाद घर पर एआई की सहायता से विषयों को गहराई से समझने पर ज्ञान और कौशल में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने प्रॉम्प्ट, कम्प्लीशन, कॉन्टेक्स्ट विंडो और एपीआई जैसे तकनीकी पहलुओं को भी सरल शब्दों में समझाया। विशेषज्ञ ओम आशीष मिश्रा ने छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी एआई प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक विवरण या अन्य निजी दस्तावेज साझा न करें। उन्होंने तकनीक का उपयोग समझदारी और सावधानी से करने पर जोर दिया। जागृति के इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने कहा कि एआई का वर्तमान दौर केवल सीखने का नहीं, बल्कि रोजगार सृजन का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने और अपने करियर को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर जागृति के प्रोग्राम एसोसिएट अभिषेक सिंह, अनुराग तिवारी, उद्यम मित्र अभिनव त्रिपाठी, डिजिटल सीओई के अंबिकेश चौबे, प्रधानाचार्य अखिलेश त्रिपाठी और मधुसूदनन ए सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कौन हैं ओम आशीष मिश्रा आईआईटी कानपुर से जुड़े जेन एआई शोधकर्ता ओम आशीष मिश्रा पिछले तीन वर्षों से डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे ब्लिसफुल एनर्जी के संस्थापक हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक मंचों पर एआई विशेषज्ञ व वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, हिताची और एचएसबीसी जैसी कंपनियों के साथ काम किया है। वे तीन बार गूगल और छह बार माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रमाणित प्रोफेशनल भी रह चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बाढ़ पूर्व तैयारियों पर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक:डीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article
    औरैया में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment