Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में महिला सम्मेलन, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया संबोधित:राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका पर दिया जोर, बोलीं- महिलाओं की भूमिका अहम

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति जन आक्रोश अभियान के तहत एक महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। प्रदेश सरकार में महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने नारी शक्ति को संबोधित किया। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संगठित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। महिलाओं का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सम्मेलन के बाद, महिलाओं ने ब्लॉक गेट के बाहर विपक्ष के नेताओं का पुतला फूंका। उन्होंने विपक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक सदर गुड़िया कठेरिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। अभियान संयोजक मनु राजपूत ने इस अभियान को महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने का एक सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक सौरभ भूषण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, जिला मंत्री रविंद्री शाक्य, अध्यक्ष नगर पंचायत बाबरपुर आशा चक, खुशबू पाण्डेय, नामित सभासद श्रद्धामनु चौहान, गीता गुप्ता, अनीता दोहरे, नूपुर सेंगर, पूजा अवस्थी, प्रियंका तिवारी, रेखा कठेरिया, प्रतिमा अवस्थी सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी:पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 26 घंटे में 1500 किमी का सफर तय होगा
    Next Article
    साहिबाबाद सीट पर भाजपा से पहली पसंद सुनील कुमार शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अमरपाल शर्मा, बसपा से अजीतपाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment