Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में पर्यटन विकास को 278 लाख स्वीकृत:तीन विधानसभाओं के धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, सेहुद धाम के लिए 105 लाख

    9 hours ago

    2

    0

    औरैया जनपद में पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 278 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। राज्य सेक्टर के तहत पर्यटन विभाग ने कानपुर मंडल के औरैया जनपद की तीन विधानसभाओं के लिए कुल 370.53 लाख रुपये के सापेक्ष यह राशि जारी की है। इस धनराशि का उपयोग विभिन्न धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास में किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर सेहुद धाम के विकास के लिए 105 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार, विधुना विधानसभा क्षेत्र के दुर्वासा आश्रम के पर्यटन विकास हेतु 1 करोड़ रुपये (100 लाख रुपये) और कुल देवता गंगा बाबा नवी मोहान, मधवापुर विकासखंड सहार के पर्यटन के लिए 73 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन सभी निर्माण कार्यों के लिए यूपीएसटीडीसी (उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पर्यटन मंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के लगभग सभी जनपदों के लिए पर्यटन विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्राचीन धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है। पर्यटन मंत्री के अनुसार, इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा डीएम बोले- राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करें:राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
    Next Article
    कबाड़ी बनकर चोरी करने वाले सगे भाई अरेस्ट:अलीगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख के जेवर–नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment