Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी:आरपीएफ प्रभारी ने यात्रियों को दिए सुरक्षा संबंधी दिए निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनजर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी नंद किशोर यादव ने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान, प्रभारी यादव ने यात्रियों को सख्त हिदायत दी कि ट्रेन खड़ी होने पर कोई भी व्यक्ति उसके नीचे से न निकले। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने त्योहार के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण सभी यात्रियों से सतर्कता बरतने और नियमों का पालन करने का आग्रह किया। स्टेशन के पास होलिका दहन न हो, इसे लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आरपीएफ के जवान राकेश कुमार, कमलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, पिता को देखकर हुआ था फरार
    Next Article
    मऊ में डायपर फेंकने को लेकर विवाद, 5 महिलाएं घायल:जिला अस्पताल रेफर, लोग अक्सर फेंकते थे घर का कूड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment