Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में ‘रश्मिरथी’ पर आधारित नाटक का मंचन:इंदिरा प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने कराया कार्यक्रम

    1 day ago

    2

    0

    औरैया के इंदिरा प्रेक्षागृह में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के काव्य ‘रश्मिरथी’ पर आधारित नाटक का मंचन हुआ। कार्यक्रम संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन औरैया ने मिलकर कराया। यह मंचन भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं को लागू करने के क्रम में राष्ट्र नायक नाट्य यात्रा के तहत हुआ। यह स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित नाट्य मंचन श्रृंखला का हिस्सा था। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय साहित्य, संस्कृति और ऐतिहासिक परंपराओं को लोगों तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को राष्ट्र के वीर नायकों के आदर्शों से परिचित कराना था। नाटक का निर्देशन मिथिलेश सिंह ने किया। वे पटना की प्रयास संस्था से जुड़े हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पर्यटन अधिकारी और तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य मौजूद रहे। नाटक देखने के लिए नागरिक, विद्यार्थी, युवा और जिले के लोग पहुंचे। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप गुप्ता ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर स्कूटी खड़ी करने से रोका, युवक को पीटा:फतेहपुर में पुलिसकर्मियों के सामने जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment