Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की बैठक:संगठन विस्तार और 10 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय

    15 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक औरैया जनपद में संपन्न हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल किशोर पांडे के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन औरैया के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार अग्निहोत्री, जिला महासचिव मनमोहन सिंह सेंगर, जिला प्रवक्ता नीरज पाठक और जिलाध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ अमित सविता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रसार पर चर्चा करना था। संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार अग्निहोत्री ने घोषणा की कि अप्रैल माह के भीतर औरैया जनपद में जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर और विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कर्मठ और उत्साही लोगों को सम्मान देने की बात कही और सभी से सदस्यता अभियान चलाने की अपील की। संगठन का लक्ष्य जनपद में कम से कम 10,000 लोगों को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन औरैया से जोड़ना है। जिला प्रवक्ता नीरज पाठक ने कहा कि सभी पदाधिकारी इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। जिलाध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ अमित सविता ने अप्रैल माह में कम से कम एक हजार लोगों को संगठन से जोड़ने और हिंदुत्व का मजबूती से प्रसार करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल किशोर पांडे ने बताया कि अगले छह महीने के भीतर सभी के सहयोग से पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन की विभिन्न इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा। इसके बाद लखनऊ में एक विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक दिबियापुर में एक जिला स्तरीय बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल:चौथे दिन भी सभी शो हाउसफुल, बुलंदशहर में दर्शकों की उमड़ रही भीड़
    Next Article
    घर में झगड़े के दौरान बिगड़ी तबीयत, बुजुर्ग की मौत:उन्नाव में परिजन असप्ताल ले गए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment