Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत:साइकिल सवार को ऑटो ने मारी टक्कर, पुलिस हिरासत में चालक

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लक्ष्मणपुर की मड़ैया के पास हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अम्बरपुर भीखेपुर निवासी सतेंद्र कुमार (25) पुत्र स्व. सरमन सिंह शनिवार को साइकिल से मुरादगंज जा रहे थे। लक्ष्मणपुर की मड़ैया स्थित पेट्रोल पंप के सामने औरैया की ओर से आ रहे एक ऑटो (यूपी 79 टी 9859) ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल सतेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुरादगंज चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सतेंद्र अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता सरमन सिंह की लगभग दस साल पहले एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद से ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी सतेंद्र पर आ गई थी। वह परिवार का एकमात्र सहारा थे और मेहनत-मजदूरी करके घर का भरण-पोषण कर रहे थे। सतेंद्र अपने पीछे छोटे भाई दीपचंद, तीन बहनें शीला, चंदा और राधा, तथा विधवा मां सरोजिनी को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, यह परिवार पहले भी एक बड़े हादसे का शिकार हो चुका है। लगभग एक दशक पहले सतेंद्र के पिता की एक विस्फोटक हादसे में मौत हो गई थी। अब बेटे की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के छह आयुर्वेदिक अस्पतालों में डॉक्टर नहीं:करोड़ों के बजट के बावजूद पद खाली, मरीज परेशान
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवक का शव मिला, सिर-गले पर चोट:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; पुलिस ने कही नशे की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment