Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक का शव मिला, सिर-गले पर चोट:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; पुलिस ने कही नशे की बात

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गया प्रसाद के रूप में हुई है। उनके सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान तथा खून के धब्बे पाए गए हैं। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई पूर्णमासी ने इसे हत्या बताते हुए गांव के रिंकू, संदीप, अरुण और धर्मपाल पर संदेह व्यक्त किया है। परिजनों का आरोप है कि लगभग 10-15 दिन पहले गया प्रसाद का इन लोगों से विवाद हुआ था। पूर्णमासी ने बताया कि 15 दिन पूर्व आरोपी नशे की हालत में उनकी दुकान पर आए थे और उनके बड़े बेटे के साथ मारपीट की थी। उस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिवार का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गया प्रसाद अकेले रहते थे। लगभग दस साल पहले उनकी पत्नी एक बेटी के साथ उन्हें छोड़कर चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, गया प्रसाद शराब पीने के आदी थे, जिसके कारण कुछ लोग इसे दुर्घटना भी मान रहे हैं। परिजनों ने बताया कि गया प्रसाद शराब ठेके के पास अपने भतीजे की चाउमीन और चाट की दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार देर शाम वह दुकान से निकले थे, लेकिन रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने शराब ठेके और आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह उनका शव शराब ठेके के पीछे लगभग पचास मीटर की दूरी पर एक खेत की मेड़ से सटा हुआ मिला। इस संबंध में एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत:साइकिल सवार को ऑटो ने मारी टक्कर, पुलिस हिरासत में चालक
    Next Article
    पासवर्ड लेकर ऑपरेटर फरार, अस्पताल का सिस्टम ठप:प्रयागराज में भाजपा नेता के निदेशक बेटे ने लिखाई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment