Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवती ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी:प्रेमनगर में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने युवती का शव उसके घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतका की पहचान प्रेमनगर निवासी 19 वर्षीय शिवानी पुत्री पल्लू सिंह दोहरे के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवानी ने इंटरमीडिएट (12वीं) तक पढ़ाई की थी, जिसके बाद उसने आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता पल्लू सिंह खेती करते हैं और मां श्री देवी गृहिणी हैं। परिवार में उसकी बड़ी बहन रश्मि विवाहित है और दो भाई शिवम व छोटू हैं। शिवानी ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SN पर महिला का आरोप, मेरे भाई पर गिरा पंखा:करीब 5 घंटे बाद हुई ड्रेसिंग, वार्ड में नहीं है कोई डॉक्टर, वीडियो वायरल
    Next Article
    ज्ञानवापी की दीवार पर भगवा रंग करने से हंगामा:शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने जताई नाराजगी, बोले - हमारी जमीन पर रंग करना गलत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment