Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SN पर महिला का आरोप, मेरे भाई पर गिरा पंखा:करीब 5 घंटे बाद हुई ड्रेसिंग, वार्ड में नहीं है कोई डॉक्टर, वीडियो वायरल

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के एमडीआर वार्ड से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती नजर आ रही है कि इस अस्पताल को बंद कर देना चाहिए, यहां मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। महिला ने कहा कि कारी 15 दिन पहले उसके भाई के ऊपर अस्पताल में ही पंखा गिरा था। वायरल वीडियो में महिला अपने भाई के इलाज को लेकर नाराजगी जताती दिख रही है। उसका दावा है कि करीब 15 दिन पहले अस्पताल के इसी वार्ड में उसके भाई के ऊपर पंखा गिर गया था, लेकिन घटना के बाद 4 से 5 घंटे तक उसकी ड्रेसिंग नहीं की गई। महिला का यह भी आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी उसके भाई के टांके नहीं काटे गए हैं और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है। वीडियो में वह यह कहते हुए भी नजर आती है कि वह कई घंटों से डॉक्टरों को बुला रही थी, लेकिन काफी देर के बाद ही एक डॉक्टर वहां पहुंची। इस दौरान एक महिला डॉक्टर खुद को 48 घंटे की ड्यूटी पर होने की बात कहती दिखाई देती है। वहीं, महिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बार-बार कहती है कि यहां मरीजों की ठीक से देखभाल नहीं की जाती। महिला ने यह भी दावा किया कि पंखा गिरने की घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही, ताकि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वीडियो के आखिर में महिला वार्ड की स्थिति दिखाते हुए यह आरोप भी लगाती है कि उस समय वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। फिलहाल, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में फ्लैट सौदे को लेकर विवाद:अवैध कब्जे का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    औरैया में युवती ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी:प्रेमनगर में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment