Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 लोगों की मौत:काशी में स्कॉर्पियो खड़ी कर बाहर खड़े थे, तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में हाईवे पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 3 गंभीर घायल हैं। सभी की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे। सोमवार सुबह 6 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो सवार 7 लोग कार खड़ी कर रेलिंग के पास खड़े थे। पुलिस के मुताबिक, सभी सेल्फी ले रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। कार (UP 65 EB 2199) से बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 15 फीट की स्कॉर्पियो 7 फीट की बची। आधा हिस्सा गायब हो गया। लाशें सड़क से चिपक गईं। 25 फीट तक मांस के लोथड़े फैल गए। एक शव के कमर के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया। 2 लोग ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओवरब्रिज पर पड़े शवों को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। मृतकों में अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा शामिल हैं। घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है। एक मृतक और एक घायल की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हादसा जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें- ट्रक ड्राइवर फरार, कार में प्रसाद और चुनरी मिली पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हादसे के बाद 200 मीटर दूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। CCTV फुटेज की मदद से उसे ट्रेस करने में जुटी हुई है। जांच में स्कॉर्पियो के अंदर प्रसाद के डिब्बे, नारियल और चुनरी मिली। कार प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही थी। इसके अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी मिर्जापुर से विंध्याचल धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे, तभी हादसा हुआ पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कार सवार लोग ओवरब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संडे प्रोफाइल : जॉन टर्नस:टर्नस के सामने एपल को एआई में आगे ले जाने की चुनौती
    Next Article
    ‘राखी सावंत ने नामर्द कहा तो भांजे ने दी जान’:झांसी में मामा बोले- केस कराने वाली बहन मर गई; 16 साल बाद फिर जगी उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment