Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘राखी सावंत ने नामर्द कहा तो भांजे ने दी जान’:झांसी में मामा बोले- केस कराने वाली बहन मर गई; 16 साल बाद फिर जगी उम्मीद

    5 hours ago

    1

    0

    "2010 में हमने भांजे लक्ष्मण की शादी अनीता से कराई थी। करीब 12 दिन बाद ही अनीता मायके चली गई। लेने गए तो नहीं आई। तब अभिनेत्री राखी सावंत ‘राखी का इंसाफ’ शो चलाती थीं। कुछ लोग घर पर आए और बोले कि शो से न्याय मिलेगा और बहू भी आ जाएगी। मैं भांजे समेत परिवार को लेकर शो में गया। वहां राखी ने खूब बेइज्जती की। भांजे को नामर्द और नपुंसक तक कहा। ये शो पूरी दुनिया ने देखा। इससे आहत होकर भांजे लक्ष्मण ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। लक्ष्मण की मां सावित्री ने राखी सावंत समेत अन्य पर केस कराया। आज 16 साल हो गए, लेकिन हम लोगों को इंसाफ नहीं मिला। अब कोर्ट ने राखी के खिलाफ वारंट जारी किया है। इससे दोबारा इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है।" ये बातें दैनिक भास्कर से बातचीत में झांसी के बलवीर अहिरवार ने कहीं। बलवीर के भांजे लक्ष्मण अहिरवार (24) की झांसी में 2010 में मौत हो गई थी। आरोप था कि राखी सावंत ने अपने शो में नामर्द-नपुंसक कहकर बेइज्जती की। इस वजह से सदमे में उसकी जान चली गई थी। 16 साल बाद झांसी की CAW (एफटीसी) कोर्ट ने 16 अक्टूबर को राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानत वारंट (NBW) जारी किया। इस वजह से ये केस दोबारा चर्चा में आ गया है। अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए- भाई के घर के पास रहती थी बहन हंसारी के टोरिया के रहने वाले बलवीर सिंह ने बताया- मेरी बहन सावित्री अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार में रहती थी। जीजा गोकुल की मौत के बाद वह बच्चों को लेकर मेरे घर के पास किराए पर रहने लगी। भांजा लक्ष्मण 2010 में ठेले पर सब्जी बेचता था। उसकी शादी राजगढ़ की रहने वाली अनीता से 19 फरवरी 2010 को हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। शादी के लगभग 12 दिन बाद ही अनीता अपने मायके चली गई। भांजा लेने गया तो वह नहीं आई। दोबारा लेने गया तो उसके साथ मारपीट की गई। अनीता ने आरोप लगाया था कि उसके पति के एक रिश्तेदार की नीयत ठीक नहीं थी। उसने इसकी शिकायत लक्ष्मण से की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अनीता ने यह भी आरोप लगाया था कि लक्ष्मण शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी के साथ टीवी शो में पहुंचा था लक्ष्मण मामा बलवीर ने बताया- साल-2010 में टीवी पर ‘राखी का इंसाफ’ शो आता था। जिसे अभिनेत्री राखी सावंत होस्ट करती थी। मोहल्ले की एक महिला शो के कुछ लोगों को लेकर हमारे पास आई और शो में चलने के लिए कहा। वो लोग कहने लगे कि इंसाफ मिलेगा। खर्चा पानी मिल जाएगा और बहू भी घर आ जाएगी। इस वजह से हम लोग शो में जाने के लिए राजी हो गए। मैं अपने भांजे लक्ष्मण, उसकी मां सावित्री, अपनी पत्नी पूजा के साथ मुंबई गया। हमें दिल्ली तक ट्रेन से और फिर वहां से प्लेन से मुंबई ले जाया गया। मुंबई में शूटिंग हुई। तब राखी सावंत ने बहुत गंदे शब्द बोले। मेरे भांजे लक्ष्मण से कहने लगी कि तू नामर्द, नपंसुक है। 23 अक्टूबर, 2010 को शो टीवी पर आया। इसके बाद लक्ष्मण अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह टेंशन में रहने लगा। उसी टेंशन में जहर खा लिया। लक्ष्मण की हालत बिगड़ने पर उसे 9 नवंबर, 2010 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 10 नवंबर को उसकी मौत हो गई। हम लोगों ने राखी सावंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। लक्ष्मण की मां भी मौत हो गई, वो बेटे के लिए रोती थी बलवीर ने बताया- मेरी बहन सावित्री की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। तब हम लोगों को भरोसा दिया गया कि इंसाफ होगा। लेकिन, राखी सावंत ने हाईकोर्ट से स्टे करा दिया। उस समय हम लोगों ने पैरवी करके स्टे हटवाया था। लेकिन उसे दोबारा स्टे मिल गया, जो अभी तक चलता रहा। लगभग 5 महीने पहले मेरी बहन मां सावित्री की भी मौत हो गई। वो भी अपने बेटे लक्ष्मण के लिए रोती थीं। कहती थी कि मेरा बच्चा चला गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लक्ष्मण की पत्नी अनीता ने भी दूसरी जगह शादी कर ली। सावित्री का अब सिर्फ एक ही बेटा बचा बलवीर ने कहा कि मेरी बहन सावित्री के 3 बेटे रमेश, सुरेश और लक्ष्मण थे। जबकि दो बेटियां कृष्णा और मीना हैं। सुरेश और लक्ष्मण की मौत हो गई। अब रमेश अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार में रहता है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। आज 16 साल हो गए, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला। अब दोबारा से इंसाफ की उम्मीद जगी है। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। अब हमें कोर्ट पर पूरी उम्मीद है। राखी बोलीं- मैं उस लड़के को नहीं जानती हूं राखी सावंत ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- हेलो, मेरे बारे में न्यूज तो आप सब सुन ही रहे होंगे। आपको मालूम ही होगा कि इसके पीछे कौन है? देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े, तो चले जाएंगे। भारत माता की जय, जय भीम, जय महाराष्ट्र, वंदे मातरम। ये 2010 का केस है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस लड़के को तो मैं जानती भी नहीं। मुझे तो याद भी नहीं, मेरी याददाश्त शक्ति चली गई है। इस बंदे का कॉन्ट्रैक्ट चैनल के साथ हुआ था। शो खत्म होने के बाद वह लड़का बुखार से हॉस्पिटल में किधर मर जाता है और उसका इल्जाम चैनल पर, हम पर आता है। हमारा तो उससे कोई लेना-देना नहीं। राखी सावंत के बारे में जानिए ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आई: बोली- मैंने हत्या नहीं की, शिवा को चौथी मंजिल से कूदते देखा; पुलिस ने इनाम बढ़ाया लखनऊ पुलिस की 10 टीमें जिस मॉडल श्रद्धा दुबे को 9 दिनों से तलाश रही हैं, वह रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उसने कहा, ‘मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 लोगों की मौत:काशी में स्कॉर्पियो खड़ी कर बाहर खड़े थे, तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे
    Next Article
    यूपी में अगले सात दिन नहीं होगी बारिश:दिन में बढ़ेगा तापमान; रात में बढ़ेगी ठंडक, लखनऊ में बाढ़ का कम होने लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment