Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी-हुमायूं के गठबंधन टूटने पर बर्क ने जताई खुशी:बीजेपी पर वोट बांटने के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया

    6 hours ago

    2

    0

    संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पश्चिम बंगाल चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन टूटने पर प्रतिक्रिया दी है। यह गठबंधन हुमायूं कबीर के कथित एक हजार करोड़ रुपए की डील के बाद टूटा था। सांसद बर्क ने कहा कि चुनाव से पहले सच्चाई सामने आने से उन्हें खुशी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल के मतदाता समझदार हैं और वे अपने वोट का बंटवारा नहीं करेंगे। संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित अपने आवास पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपनाती है और वोटों को आपस में लड़ाकर बांटने का प्रयास करती है। उन्होंने इसे राजनीति का गिरता स्तर बताया। बर्क ने कहा- अब जनता जागरूक है सांसद ने आगे कहा कि हुमायूं कबीर जैसे लोग यदि वोट प्रभावित करने के लिए खड़े होते हैं, तो अब जनता जागरूक है। लोग जानते हैं कि किसी के बहकावे में आकर अपने वोटों को खराब नहीं करना है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मुसलमानों के साथ-साथ सभी लोगों के अधिकारों और जान-माल की हिफाजत की है। बर्क ने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल के लोग बीजेपी के ऐसे हथकंडों के बहकावे में नहीं आएंगे, जो वोट काटने के लिए दूसरी पार्टियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि समय से पहले ऐसे लोगों की पोल खुल गई है। ममता की सरकार बनने के लिए दुआ की सांसद बर्क ने यह भी कहा कि भले ही इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और ममता बनर्जी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हों, लेकिन उनकी दुआ है कि वहां के सभी लोग एक होकर ममता बनर्जी की सरकार बनाएं। इससे प्रदेश में लगातार विकास होता रहेगा और सांप्रदायिक ताकतें सत्ता में नहीं आ पाएंगी, जिन्हें आपस में मतभेद पैदा करने का मौका मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सड़क चौड़ीकरण, 80 दुकानें चिह्नित:कोहाड़ापीर-धर्मकांटा मार्ग पर चलेगा बुलडोजर, व्यापारियों में रोष
    Next Article
    दिव्यांगजनों के कैंप में 142 कंप्लेन:कानपुर में रोडवेज बसों में UDID कार्ड नहीं माना, स्मार्ट कार्ड की मांग, संगठन ने RM को पत्र लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment