Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प. बंगाल में रविकिशन भोजपुरी में कर रहे प्रचार:रोड शो में खूब उमड़ी भीड़; चंदननगर व चौंसी में बनाया माहौल

    1 hour ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गोरखपुर के सांसद रविकिशन भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने उतर चुके हैं। चंदननगर एवं चौंसी विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने भोजपुरी में प्रचार किया। वहां उनका रोड शो भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रविकिशन ने घुसपैठ को लेकर आक्रामक तेवर भी दिखाए। रविकिशन ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। शुक्रवार को रविकिशन सबसे पहले चंदननगर विधानसभा पहुंचे। यहां उनका रोडशो प्रस्तावित था। रविकिशन के स्वागत में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोड शो में लोगों की भीड़ नजर आयी। जगह-जगह रविकिशन का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के पक्ष में खूब नारे लगाए गए। रविकिशन इसके बाद चौंसी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में पहुंचे। मंच पर उनका इंतजार हो रहा था। जनता के बीच से होते हुए वह मंच की ओर बढ़ रहे थे और लोग उनके नाम का नारा लगा रहे थे। इस जनसभा में रविकिशन ने गाना भी गाया। रवि किशन ने अलग-अलग मुद्दों के साथ जय श्रीराम का नारा भी लगाया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से विकास ठप रहा है और जनता अब इस स्थिति को बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बंगाल एक नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़े। अपने संबोधन में उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था मजबूत होगी, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी और राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। रवि किशन ने “घुसपैठ” के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सख्त नीतियों के जरिए इस पर नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक मजबूत और स्थिर सरकार के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उनके भाषण के दौरान भीड़ की प्रतिक्रिया और समर्थन ने यह संकेत दिया कि चुनावी माहौल तेजी से भाजपा के पक्ष में झुकता हुआ दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP होमगार्ड पेपर के नाम पर QR कोड भेजकर मांगे पैसे, लखनऊ में FIR
    Next Article
    आगरा में पत्नी की मौत, लखनऊ में पति का सुसाइड:मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment