Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बहाने शक्ति प्रदर्शन:प्रयागराज में चर्चा का विषय बनीं होर्डिंग्स, मंत्री-विधायकों से लेकर बाहुबलियों तक की तस्वीरें

    12 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिवसीय इस आयोजन की हर ओर चर्चा है। उधर आयोजन समिति की ओर से लेप्रोसी चौराहे से आयोजन स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगवाई गई होर्डिंग्स को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। होर्डिंग्स में राजनीतिक-सामाजिक समीकरण कथा स्थल तक जाने वाले प्रमुख रास्तों पर लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स में कथा के मुख्य यजमान डॉ. उदय प्रताप सिंह की तस्वीर के साथ कई भाजपा नेताओं की तस्वीरों को प्रमुखता से जगह दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य और दीपक पटेल शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय निकाय और संगठन स्तर के कई चेहरे भी इन होर्डिंग्स में नजर आ रहे हैं, जैसे महापौर गणेश प्रसाद केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी और 2024 लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी की तस्वीर भी लगाई गई हैं। इसके अलावा भाजपा के महानगर, गंगापार व यमुनापार इकाई जिलाध्यक्षों की तस्वीरें भी होर्डिंग्स में हैं। यही नहीं पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया की तस्वीर वाली होर्डिंग भी लगाई गई है। बाहुबलियों की भी तस्वीरें इन होर्डिंग्स की सबसे ज्यादा चर्चा इस वजह से हो रही है कि इनमें कुछ बाहुबली नेताओं की तस्वीरें भी शामिल हैं। इनमें कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और माफिया डॉन के रूप में चर्चित बृजेश सिंह का नाम प्रमुख है। क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक प्रयागराज के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक सुनील शुक्ला कहते हैं, कथा के मुख्य यजमान के रूप में उदय प्रताप सिंह इस आयोजन के जरिए अपनी राजनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। बड़े भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगाकर वे सत्ता के साथ अपनी नजदीकी दिखाना चाहते हैं, वहीं प्रभावशाली क्षेत्रीय चेहरों को शामिल कर सामाजिक आधार का संकेत देने का प्रयास भी नजर आता है। वैसे यह पहली बार नहीं है। वह लगातार ऐसे आयोजन कर रहे हैं और इनमें प्रमुखता से भाजपा नेताओं की उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इससे पहले भी वह अरुण गोविल, कंगना रनौत समेत तमाम बड़े चेहरों को अपने आयोजनों में बुला चुके हैं। जबकि मुख्यत: वह एकेडमिक्स से जुड़े हैं। वह जो भी आयोजन कर रहे हैं, उसे लेकर यह कहना कहीं से भी गलत नहीं की इसके पीछे कहीं न कहीं उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। 2027 की राजनीति पर नजर हालांकि, भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उदय प्रताप सिंह को टिकट मिलने की संभावना पर किसी तरह की चर्चा फिलहाल जल्दबाजी ही होगी। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी में पहले से मौजूद दावेदारों और समीकरणों के बीच उनके लिए जगह बनाना इतना आसान भी नहीं। धार्मिक आयोजन के इतर भी चर्चाएं कुल मिलाकर कथा जहां एक ओर धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इसके बहाने स्थानीय राजनीति में शक्ति प्रदर्शन और संभावित राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के संकेत की चर्चा भी जोरों पर है। आयोजक बोले- सिर्फ अतिथि, कोई राजनीतिक संदेश नहीं होर्डिंग्स में राजनेताओं की तस्वीरों के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हों लेकिन इस मामले में आयोजन समित के पदाधिकारियों का साफ कहना है कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। आयोजक संस्था प्रयागराज उत्थान समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर का कहना है कि जितने भी राजनेताओं की तस्वीरें होर्डिंग्स में लगाई गई हैं, वह कार्यक्रम में हमारे अतिथि हैं। इसका किसी भी राजनीतिक मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 साल के किशोर का बाल विवाह रुकवाया:एटा में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सूचना पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू किया
    Next Article
    कानपुर में महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, विपक्ष पर लगाए आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment