Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 मार्च को बारिश के आसार:कानपुर में दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में ठंड हवा राहत दे रही

    4 hours ago

    1

    0

    मार्च के महीने में ही कानपुर में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, पिछले दो दिनों से शाम के समय चल रही ठंडी हवा से मौसम में कुछ राहत मिल रही है। शहरवासियों को आने वाले 5 दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दोपहर के समय बादल छाए रहने के साथ-साथ 20-21 मार्च को बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा CSA की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। 20-21 मार्च को बदल सकता है मौसम CSA के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया- आने वाले 5 दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। 20 से 21 मार्च के बीच तेज हवा के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 19-20 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट:हवाएं थमीं, आज बढ़ेगा दिन और रात का तापमान, दिन में निकलेगी तेज धूप
    Next Article
    आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में पेश होकर पक्ष रखेंगे:पॉक्सो कोर्ट भी जाएंगे, बोर्ड से मेडिकल कराने और सुरक्षा की मांग पूरी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment