Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड- CM पहुंचे, उच्चस्तरीय बैठक करेंगे:सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- जल्दी ही तकनीकी खामियां दूर की जाएंगी

    4 hours ago

    1

    0

    बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव (CS) वी श्रीनिवास दोपहर करीब 12:30 बजे रिफाइनरी पहुंचे। फिलहाल सीएम रिफाइनरी के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इसके बाद एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे, जिसमें सुरक्षा चूक और हादसे के कारणों पर मंथन किया जाएगा। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियां भी पहुंच गई थीं, जो अपने स्तर पर जांच में जुटी हैं। उधर, रिफाइनरी के गेट नंबर 1 और 2 पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाहरी लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- अग्निकांड की कमेटी जांच कर रही है। जो भी तकनीकी खामियां रही होंगी, उसे दूर किया जाएगा। जल्दी ही रिफाइनरी को शुरू किया जाएगा। हफ्ते भर से चल रही थीं तैयारियां करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का PM आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा स्थगित कर दिया गया था। PM के दौरे को देखते हुए हफ्ते भर से तैयारियां चल रही थीं। घटनास्थल से महज 800 मीटर दूर बनाए गए सभा स्थल पर विशाल डोम में सैकड़ों पंखे और कूलर लगाए गए थे। जनसभा के लिए करीब 2 लाख लोगों का खाना तैयार किया गया था। मंगलवार को क्रेन की मदद से डोम हटाए गए। कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:00 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से कच्चे तेल को साफ करने वाली (क्रूड डिस्टिलेशन) दो यूनिट में आग लगी थी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था। राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित 13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले- TMC ने लोगों से साथ धोखा किया:तमिलनाडु में 234 सीटें, बंगाल में फर्स्ट फेज के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन
    Next Article
    ‘आवारापन 2’ की नई रिलीज डेट आई सामने, सनी देओल की इस फिल्म से भिड़ंत तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment