Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत में सोनिया ने अंकुश से शादी की मांग की:कहा- शादी नहीं हुई तो गांव में रहकर इंसाफ मांगती रहूंगी

    1 day ago

    4

    0

    देहरादून से बारात लेकर शामली के एलम गांव में प्रेमी अंकुश के घर पहुंची युवती का मामला एक बार फिर गरमा गया है। युवक के शादी से इनकार करने के बाद गुरुवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें युवती ने अंकुश से शादी कराने की मांग उठाई। उसने कहा कि अंकुश ने उसके साथ गलत किया है, इसलिए अब उसे इंसाफ मिलना चाहिए। यदि शादी नहीं हुई तो वह गांव में ही रहकर इंसाफ की मांग करती रहेगी। बोली- बदनामी हो चुकी, अब कहीं और नहीं जाना पंचायत में युवती ने कहा कि उसकी बदनामी हो चुकी है। अब वह कहीं और नहीं जाना चाहती और अंकुश के साथ ही शादी करना चाहती है। पंचायत में मौजूद लोगों ने भी युवती का पक्ष लेते हुए अंकुश से शादी कराने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि यह युवती को इंसाफ दिलाने का मामला है और समाज उसके साथ खड़ा है। एक व्यक्ति ने शादी का खर्च उठाने की कही बात पंचायत में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि यदि अंकुश शादी के लिए तैयार होता है तो शादी का पूरा खर्च वह उठाएगा। उसने अपने समाज में यह शादी कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। पंचायत में मौजूद लोगों ने अंकुश के पिता से भी बेटे की शादी कराने के लिए सहमति बनाने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि युवती के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शादी नहीं हुई तो महापंचायत करने की तैयारी युवती ने दोहराया कि यदि अंकुश से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह गांव में ही रहकर इंसाफ की मांग करेगी। पंचायत में लोगों ने युवक के परिवार से शादी के लिए सहमति बनाने की बात कही। साथ ही संकेत दिया कि यदि इस पंचायत में शादी को लेकर सहमति नहीं बनती है तो आगे महापंचायत बुलाई जाएगी। दिल्ली में दूसरी शादी की बारात रोकने पहुंची थी सोनिया देहरादून निवासी युवती करीब एक सप्ताह पहले एलम निवासी अंकुश के घर ढोल-नगाड़ों के साथ बारात लेकर पहुंची थी। उस समय अंकुश दिल्ली में दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। युवती दिल्ली भी पहुंच गई थी, जिसके बाद वहां शादी रुक गई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। इसके बाद मामला सामाजिक स्तर पर चर्चा में आ गया। बुधवार को भी अंकुश के घर समाज के लोगों की बैठक हुई थी। अब गुरुवार को पंचायत में युवती ने दोबारा अंकुश से शादी कराने की मांग उठाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना विकास प्राधिकरण ने 12 एजेंडों पर लगाई मुहर:31 दिसंबर 2027 तक निशुल्क टाइम एक्सटेंशन, बिजनेस पार्क के लिए जमीन चिह्नित होगी
    Next Article
    कुआं पूजन में पिस्टल से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:गाजियाबाद में देशी पिस्टल और एयरगन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment