Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिछले 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-इन दिनों सबसे गर्म दिन:होली पर 35 डिग्री के आसपास पहुंचेगा तापमान, आज भी दिन में रहेगी गर्मी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा का मौसम बदल रहा है। गुलाबी सर्दी के दिन भी खत्म हो रहे हैं। अब सुबह-शाम भी सर्दी का अहसास नहीं रहा। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 5 सालों में इन दिनों सबसे गर्म दिन हैं। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 25 फरवरी को इस साल सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा है। जबकि इस डेट को सबसे गर्म रात वर्ष 2022 को रही। 25 फरवरी 2022 को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। जोकि पिछले 5 सालों में इस डेट को सबसे अधिक रहा। इस बार होली पर काफी गर्मी रहेगी। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। देखें पिछले 5 सालों में 25 फरवरी को तापमान की स्थिति… गुरुवार को मौसम गुरुवार सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। सुबह से धूप निकल रही है। ठंड लगभग खत्म हो चुकी है। सुबह के समय भी गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही। सुबह का तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 21 फरवरी से सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है। जबकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 फरवरी को अधिकतम तापमान जहां 31.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 25 फरवरी को 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर ये 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। देखें पिछले 5 दिनों के तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान फरवरी खत्म होने के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन और रात दोनों तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मार्च के शुरुआत में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमो भारत- मेरठ मेट्रो में सफर पर मिलेगा रिवॉर्ड:हर ₹1 पर 1 लॉयल्टी पॉइंट ,300 पॉइंट पर फ्री यात्रा
    Next Article
    मधुरम स्वीट्स में बिल से ज्यादा मिला कच्चा माल:SGST की टीम ने छापा मारा, कई अनियमितताएं मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment