Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, पिपौरी में 150 घर डूबे:कानपुर में SDM जलभराव में उतरे, NDRF ने 8 फीट गहरे पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पांडू नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विधनू के पिपौरी इलाके में करीब 150 घर नदी के पानी की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी, सीडीओ और एसडीएम सदर ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम सदर अभिनव सिंह जलभराव के बीच उतरकर एनडीआरएफ की टीम के साथ मोटरबोट से प्रभावित इलाकों में पहुंचे। टीम करीब 8 से 10 फीट गहरे पानी के बीच जाकर घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही है। घरों की पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे थे लोग पिपौरी गांव में कई घरों के अंदर 6 फीट तक पानी भर गया है। कुछ बुजुर्ग पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे हुए थे। एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गहरे पानी में फंसे कई अन्य लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। रातभर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एसडीएम सदर अभिनव सिंह ने बताया कि गुरुवार रात से एनडीआरएफ की टीम लगातार फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान स्थिति कल रात की अपेक्षा और गंभीर मिली। पानी का स्तर बढ़ा है और कई घरों के अंदर भी करीब 6 फीट तक पानी पहुंच गया है। गेस्टहाउस में ठहराने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने के साथ उनके ठहरने के लिए गेस्टहाउस भी चिन्हित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चला रही है। 12 घंटे में तेजी से बढ़ा पांडू नदी का पानी पिपोरी इलाके में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। कई घरों में पानी घुसने से घर में रखा हुआ सामान खराब हो गया, जबकि घरों के अंदर खड़ी बाइकें भी पानी में डूब गईं। प्रभावित परिवार घर खाली कर बेड, फ्रिज, सिलेंडर, राशन और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। घरों में ताला लगाकर लोग निकल गए पानी घरों में घुसने के बाद कई परिवारों ने घरों में ताला लगा दिया और सड़क किनारे टेंट लगाकर अस्थायी ठिकाना बना लिया है। टेंट में लोग बिस्तर, राशन और जरूरी सामान रखकर दिन-रात गुजार रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिवारों की चिंता बढ़ गई है। डीएम, सीडीओ, एसडीएम ने किया निरीक्षण पिपोरी के प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बड़ी संख्या में परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, NDRF टीम कमांडर अजय सिंह, एसडीएम सदर अभिनव सिंह और सीडीओ अभिनव जे. जैन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर निरीक्षण के बाद बोले एसडीएम सदर अभिनव सिंह ने बताया कि पिपौरी गांव जहां पानी भरा है, यहां से पांडू नदी लगभग 600 मीटर दूर है। लेकिन लगतार पिछले तीन दिन से पानी नदी में बढ रहा है, पिछले दो दिन से यहां एनडीआरएफ की टीम काम कर रही है, लेकिन कल रात से पानी तेजी से बढ़ा है। इसलिए आज यहां निरीक्षण कर यहां फंसे हुए लोगो को रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव में उतरी NDRF:कानपुर में भौती पनका पुल बंद कराया गया, रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
    Next Article
    घर से 500 मीटर दूर मिली हलवाई की लाश:झांसी में दो दिन से दुकान पर नहीं जा रहा था, भाई बोला- बहुत शराब पीता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment