Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से 500 मीटर दूर मिली हलवाई की लाश:झांसी में दो दिन से दुकान पर नहीं जा रहा था, भाई बोला- बहुत शराब पीता था

    43 minutes ago

    1

    0

    झांसी में शुक्रवार को घर से लगभग 500 मीटर दूर एक हलवाई की लाश मिली है। वह दुकान पर काम करता था, लेकिन पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। गुरुवार रात को वह बिना बताए घर से निकला था। आज सुबह शव मिलने से घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला समथर कस्बे का है। शादी नहीं हुई थी मृतक का नाम बाला पाल (50) पुत्र मन्नू पाल था। वह समथर के हरिपुरी कॉलानी के रहने वाले थे। मृतक के छोटे भाई गोविंद दास पाल ने बताया- तीन भाइयों में बाला पाल दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह हमारे पास रहते थे। हमारे पिता की 30 साल पहले मौत हो चुकी है। मां कमला देवी भी हमारे पास रहती हैं, जबकि बड़ा भाई अलग रहता है। मेरा बड़ा भाई बाला पाल एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता था। पिछले दो दिनों वह काम पर नहीं जा रहा है और शराब पी रहा था। मंदिर के पास मिला शव छोटे भाई ने आगे बताया- मेरा भाई बाला पाल दो दिन से शराब पी रहे थे। गुरुवार रात लगभग 8 बजे वह घर से निकले थे, फिर रात को लौटकर नहीं आए। आज सुबह सूचना मिली कि घर से लगभग 500 मीटर दूर बने सुखदेवी मंदिर के पास भाई की लाश पड़ी है। तब हम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिन ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, पिपौरी में 150 घर डूबे:कानपुर में SDM जलभराव में उतरे, NDRF ने 8 फीट गहरे पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला
    Next Article
    प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर:हादसे में दो लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment